• Home
  • मुख्य समाचार
  • गांवों के विकास का शंखनाद: पंचायत विकास दिवस पर बना आत्मनिर्भर पंचायतों का रोडमैप तैयार, मंत्री बोले— मजबूत पंचायतें ही विकसित भारत की नींव
Image

गांवों के विकास का शंखनाद: पंचायत विकास दिवस पर बना आत्मनिर्भर पंचायतों का रोडमैप तैयार, मंत्री बोले— मजबूत पंचायतें ही विकसित भारत की नींव

समस्तीपुर, 28 जून (हर्षिता “अश्क”) ग्रामीण विकास को नई गति देने और पंचायतों को अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को ग्राम पंचायत राज सिमरिया भिण्डी में पंचायत विकास दिवस-2026 का भव्य आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायतों को आत्मनिर्भर, जवाबदेह और विकासोन्मुख बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री दामोदर राउत, स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। पंचायत के मुखिया ने स्वागत भाषण में पंचायत में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए इसे आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प दोहराया।समारोह में “महिला हितैषी पंचायत” विषय पर आधारित प्रेरक वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिसमें पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व की भूमिका को रेखांकित किया गया। इसी अवसर पर 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ प्रभारी मंत्री दामोदर राउत ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया और अभियान को सफल बनाने की अपील की।जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है।

विधायक महेश्वर हजारी ने कहा कि विकसित गांव ही विकसित बिहार और विकसित भारत की मजबूत आधारशिला हैं तथा पंचायत प्रतिनिधियों से ईमानदारी और जवाबदेही के साथ विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दामोदर राउत ने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को संसाधन संपन्न और अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता में पंचायतों की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण भी किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Releated Posts

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top