• Home
  • मुख्य समाचार
  • गंगा के बढ़ते जलस्तर से बक्सर में हड़कंप: दियारा इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर, 24 घंटे अलर्ट
Image

गंगा के बढ़ते जलस्तर से बक्सर में हड़कंप: दियारा इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर, 24 घंटे अलर्ट

बक्सर, 02 सितम्बर (विक्रांत) गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और भारी बारिश की चेतावनी के बीच बक्सर में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए दियारा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। बक्सर, चौसा, सिमरी, चक्की और ब्रह्मपुर के दियारा इलाकों को संवेदनशील मानते हुए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क है। मौसम विभाग की ओर से 2 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रशासन के निर्देश पर संबंधित अंचलों में आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नावों के परिचालन की तैयारी रखी गई है।

वहीं, तटबंधों की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे गश्त और निगरानी की जा रही है। बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी मुस्तैद रखा गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी के बढ़ते जलस्तर और भारी बारिश को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को नदी तट, जलभराव वाले क्षेत्रों और तटबंधों से दूर रहने की सलाह दी गई है। घाटों पर स्नान करने वालों को गहरे पानी में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति में केवल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई नावों का ही इस्तेमाल करें।

साथ ही अफवाहों से बचने और किसी भी सूचना की पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से करने की अपील की गई है। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन तैयार रखे गए हैं।

Releated Posts

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top