• Home
  • मुख्य समाचार
  • खान सर की बढ़ीं मुश्किलें: फायरिंग कांड की नई केस डायरी में बड़ा खुलासा, बॉडीगार्ड के हथियारों पर उठे गंभीर सवाल
Image

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें: फायरिंग कांड की नई केस डायरी में बड़ा खुलासा, बॉडीगार्ड के हथियारों पर उठे गंभीर सवाल

पटना, 29 जून (अविनाश कुमार) राजधानी पटना में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदू कोचिंग के बीच हुए विवाद के दौरान दर्ज फायरिंग मामले में पुलिस की नई केस डायरी सामने आने के बाद खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अपडेटेड केस डायरी में फायरिंग करने वाले दोनों बॉडीगार्ड के हथियारों और लाइसेंस से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे किए गए हैं, जिनके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच को और तेज कर दिया है।पुलिस जांच के अनुसार, 2 जून को हुई फायरिंग के दौरान खान सर के बॉडीगार्ड तालेबर सिंह ने जिस हथियार का इस्तेमाल किया था, उसका लाइसेंस केवल उत्तर प्रदेश तक ही वैध था। तालेबर सिंह उत्तर प्रदेश का निवासी है, लेकिन बिहार में हथियार लेकर सुरक्षा ड्यूटी करने के लिए उसके पास आवश्यक वैध अनुमति नहीं थी।

इतना ही नहीं, स्थानीय प्रशासन, आर्म्स मजिस्ट्रेट अथवा संबंधित थाने को भी इसकी कोई सूचना नहीं दी गई थी। ऐसे में जांच एजेंसियां बिहार में हथियार के उपयोग को नियमों के विपरीत मान रही हैं।वहीं दूसरे बॉडीगार्ड प्रदीप के मामले में भी पुलिस को अहम तथ्य मिले हैं। जांच में सामने आया है कि पिता की हत्या के बाद आत्मरक्षा के उद्देश्य से उसे पूरे देश में वैध हथियार रखने का लाइसेंस मिला था, लेकिन उसने उसी लाइसेंस का उपयोग निजी सुरक्षा एजेंसी के साथ व्यावसायिक कार्य के लिए किया। पुलिस के अनुसार यह लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन माना जा सकता है। पुलिस ने इस मामले की अपडेटेड केस डायरी संबंधित न्यायालय में दाखिल कर दी है। इसी आधार पर सोमवार को फैजल खान, दोनों बॉडीगार्ड और उनके तीन स्टाफ कन्हैया, अजीत तथा अंकित पांडेय की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

फिलहाल दोनों बॉडीगार्ड न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि न्यायालय ने फैजल खान और उनके तीनों कर्मचारियों की गिरफ्तारी पर 30 जून तक अंतरिम रोक लगा रखी है। अब सभी की निगाहें अदालत की सुनवाई पर टिकी हैं, क्योंकि इस मामले में आने वाला फैसला आगे की कानूनी दिशा तय करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top