• Home
  • Crime
  • काला जादू, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण का आरोप, वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने खोली दहला देने वाली राज
Image

काला जादू, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण का आरोप, वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने खोली दहला देने वाली राज

नई दिल्ली, 16 जून (सेंट्रल डेस्क) महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 24 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला रोती-बिलखती दिखाई दे रही है, जबकि एक युवक उसके ऊपर कुछ पढ़ते हुए फूंक मारता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी 26 वर्षीय अय्याज ताज मदारे पीड़िता का स्कूल का सहपाठी रहा है।

इसी पुराने परिचय का लाभ उठाकर उसने महिला से दोबारा संपर्क साधा। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2025 में प्लॉट खरीदने के बहाने आरोपी ने उसे एक होटल में बुलाया, जहां कथित रूप से जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। महिला का आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड किए गए।पीड़िता का कहना है कि बाद में इन्हीं तस्वीरों और वीडियो के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने कथित रूप से कई बार उसका यौन शोषण किया और उससे लाखों रुपये की उगाही भी की।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर दबाव बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया, जिसमें आरोपी के दो अन्य सहयोगियों की भी भूमिका रही। पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता का पति भारतीय वायुसेना में अधिकारी है और वर्तमान में दूसरे शहर में तैनात है। हाल ही में पति के घर लौटने पर महिला ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने अय्याज ताज मदारे और अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी मौलाना हजरत मौलाना, जो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का निवासी बताया जा रहा है, फिलहाल फरार है। पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन वसूली, धर्म परिवर्तन, अघोरी प्रथाओं एवं काला जादू निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। फरार आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top