• Home
  • मुख्य समाचार
  • एनकाउंटर राज, बुलडोजर राज और मॉब लिंचिंग’ के खिलाफ भाकपा माले का हुंकार, डुमरांव की सड़कों पर गरजा प्रतिरोध मार्च
Image

एनकाउंटर राज, बुलडोजर राज और मॉब लिंचिंग’ के खिलाफ भाकपा माले का हुंकार, डुमरांव की सड़कों पर गरजा प्रतिरोध मार्च

बक्सर, 04 जुलाई (विक्रांत) राज्यव्यापी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाकपा (माले) ने डुमरांव में जोरदार प्रतिरोध मार्च निकालकर बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। मार्च शुरू होने से पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे कॉमरेड प्रेम सिंह गहलावत के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। प्रतिरोध मार्च नया थाना स्थित भाकपा (माले) जिला कार्यालय से शुरू होकर स्टेशन रोड, गोला रोड और पुराना थाना होते हुए पुनः नया थाना पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया। पूरे मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मॉब लिंचिंग, कथित फर्जी मुठभेड़ों, पुलिस राज और बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

सभा की अध्यक्षता नारायण दास तथा संचालन माले नेता धर्मेंद्र सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध नियंत्रण के नाम पर पुलिस द्वारा फर्जी मुठभेड़ों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में अपराध बढ़ने के बावजूद आम लोगों, खासकर पिछड़े और दलित समाज के युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने नालंदा की मॉब लिंचिंग की घटना और शिक्षा आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई का भी उल्लेख करते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बुलडोजर कार्रवाई के जरिए गरीबों की झोपड़ियों और आजीविका पर हमला किया जा रहा है तथा किसानों की जमीन अधिग्रहित कर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए सहयोगी दलों के नेताओं से भी इस मुद्दे पर अपना स्पष्ट रुख बताने की मांग की।

सभा को पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा, जिला सचिव नवीन कुमार, हरेंद्र राम, ललन राम, राजदेव सिंह और रामदेव मुखिया सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में रेखा देवी, कृष्णा राम, संजय शर्मा, प्रभुनाथ पाल, शंकर तिवारी, जाबिर कुरैशी, सर्वेश पांडेय, शैलेंद्र पासवान, विवेक कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top