• Home
  • Crime
  • एनएच-31 पर शराब तस्करों की बड़ी साजिश बेनकाब: ट्रक के गुप्त तहखाने से 443 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Image

एनएच-31 पर शराब तस्करों की बड़ी साजिश बेनकाब: ट्रक के गुप्त तहखाने से 443 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

पटना, 06 जुलाई (पटना डेस्क) बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के बीच उत्पाद विभाग को रविवार शाम बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-31 स्थित भवानीपुर चौक के समीप चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक आयशर कंपनी के डीसीएम ट्रक से 443.520 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। तस्करों ने शराब को ट्रक में बनाए गए गुप्त तहखाने में बेहद शातिर तरीके से छिपा रखा था, लेकिन उत्पाद विभाग की सतर्कता के आगे उनकी पूरी साजिश धरी की धरी रह गई। उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी गहन तलाशी ली गई।

जांच में ट्रक के भीतर बने विशेष गुप्त चैंबर से विभिन्न ब्रांडों की भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बरामदगी के बाद मौके पर ही ट्रक को जब्त कर लिया गया।कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक अमन कुमार और स्टाफ सौरव कुमार, दोनों निवासी बेगूसराय, को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब की खेप बेगूसराय पहुंचाई जानी थी। पूछताछ के आधार पर इस मामले में छोटू सिंह उर्फ करण, पिता जयराम सिंह, निवासी मुफस्सिल थाना क्षेत्र, बेगूसराय का नाम भी सामने आया है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उत्पाद विभाग का मानना है कि यह मामला किसी संगठित शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

इसी कारण पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और शराब की आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। विभाग तकनीकी साक्ष्यों और गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य संलिप्त लोगों की पहचान में जुटा है। उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बरामद शराब और जब्त ट्रक को विधिवत कब्जे में लेकर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top