• Home
  • Crime
  • इश्क का खूनी खेल: विदेश से लौटे पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
Image

इश्क का खूनी खेल: विदेश से लौटे पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

पटन, 06 जुलाई (पटना डेस्क) बिहार के किशनगंज जिले के टंगटंगी गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दावा किया है कि विदेश में काम करने वाले 34 वर्षीय रिजवान आलम की हत्या उनकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर की। पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मामले की गहन पड़ताल की। जांच में सामने आया कि रिजवान आलम की पत्नी डेजी परवीन और उसके कथित प्रेमी अनवर हुसैन ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस का दावा है कि दोनों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। जांच के अनुसार, रिजवान आलम की लोहे की रॉड से सिर पर कई वार कर हत्या की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद मामले को भटकाने की भी कोशिश की गई, लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी जरूरी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। बरामद सबूतों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की गई है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top