• Home
  • मुख्य समाचार
  • इंस्टाग्राम का कथित प्यार बना मौत की वजह: युवती के सामने युवक ने पी लिया जहर, बेतिया ले जाते रास्ते में हुई मौत
Image

इंस्टाग्राम का कथित प्यार बना मौत की वजह: युवती के सामने युवक ने पी लिया जहर, बेतिया ले जाते रास्ते में हुई मौत

बेतिया, 26 अगस्त (विनय कुमार गुप्ता) सोशल मीडिया पर शुरू हुआ कथित प्रेम संबंध मंगलवार को उस समय खौफनाक घटना में बदल गया, जब विवाद के बाद एक 25 वर्षीय युवक ने युवती के सामने ही कथित तौर पर विषपान कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। हालांकि, बेतिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डुमवलिया निवासी शेखर राठौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शेखर का इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती से कथित प्रेम संबंध था। मंगलवार को दोनों किसी बात को लेकर आमने-सामने थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के बीच शेखर ने युवती के सामने ही विषपान कर लिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

विषपान के बाद शेखर की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। स्वजन और आसपास के लोग आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर बेतिया के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत और बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पटखौली थाना पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवती और युवक के बीच हुए विवाद की वजह समेत घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विवाद किन परिस्थितियों में हुआ और विषपान करने के पीछे वास्तविक कारण क्या था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना की तस्वीर और स्पष्ट होगी। इधर, सोशल मीडिया से जुड़े कथित प्रेम संबंध में हुई युवक की मौत को लेकर डुमवलिया और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top