• Home
  • Crime
  • अर्टिगा कार की डिक्की में छिपाकर ले जाई जा रही थी 10.540 किलो अफीम, चार तस्कर गिरफ्तार
Image

अर्टिगा कार की डिक्की में छिपाकर ले जाई जा रही थी 10.540 किलो अफीम, चार तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी, 13 जून (गौरव कुमार गुप्ता) बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में एक अर्टिगा कार से 10.540 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरियाघाट थाना क्षेत्र से होकर एक कार में मादक पदार्थों की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई। टीम ने रामपुर खजुरिया के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध अर्टिगा कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को कार की डिक्की के ऊपरी हिस्से में टेप से चिपकाकर छिपाए गए तीन पैकेट मिले। जब पैकेटों को खोला गया तो उसमें कुल 10.540 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। बरामदगी के तुरंत बाद पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के चतरा जिले के निवासी साजन कुमार यादव और मुन्ना कुमार यादव तथा गया जिले के अनुज कुमार साव के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को गिरोह के मुख्य सप्लायर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरैया खास गांव में छापेमारी कर जितेंद्र चौधरी उर्फ जितेंद्र सहनी को भी गिरफ्तार कर लियापुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह कई राज्यों में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने में सक्रिय था। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अफीम कहां से लाई जाती थी और किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जाती थी। मामले में डुमरियाघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Releated Posts

रेल उपकरण चोरी का बड़ा खुलासा: कॉपर पाइप और वायर के साथ तीन गिरफ्तार, बर्तन दुकान के गोदाम तक पहुंची RPF की जांच

समस्तीपुर, 31 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से रेल उपकरण चोरी होने के मामले का रेलवे…

मंदिरों की 17 एकड़ जमीन पर जमाबंदी के खेल का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति रैयतों के नाम होने पर धार्मिक न्यास पर्षद सख्त

मुजफ्फरपुर, 31 अगस्त (संतोष गुप्ता) अहियापुर थाना क्षेत्र के मुशहरी की भिखनपुर पंचायत में देवी-देवताओं के नाम दर्ज…

चार साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई का आरोप: आंत फटने और किडनी में चोट, आंगनबाड़ी सेविका व पति पर फिर FIR

मधुबनी, 31 अगस्त (आशीष राय) जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मनमोहन गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-49 में…

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top