• Home
  • मुख्य समाचार
  • अब पंचायत में ही होगा समस्याओं का समाधान: बक्सर प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 जुलाई को जिलेभर में लगेंगे सहयोग शिविर
Image

अब पंचायत में ही होगा समस्याओं का समाधान: बक्सर प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 जुलाई को जिलेभर में लगेंगे सहयोग शिविर

बक्सर, 06 जुलाई (विक्रांत) आम जनता की समस्याओं का त्वरित और स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बक्सर ने 7 जुलाई को जिले की विभिन्न पंचायतों में व्यापक सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन शिविरों में प्रशासनिक, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहेंगे और लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इटाढ़ी प्रखंड की बसाव कला एवं बसुधर, राजपुर की सिकठी, चौसा की चुन्नी, डुमरांव की लाखनडिहरा, सिमरी की सिमरी एवं बलिहार, ब्रह्मपुर की गायघाट एवं दक्षिणी नैनीजोर, चक्की की अरक, नावानगर की भटौली एवं रूपसागर, चौगाई की मसर्हिया तथा केसठ की कतिकनार पंचायतों में सहयोग शिविर लगाए जाएंगे।

वहीं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बक्सर प्रखंड की सोनवर्षा एवं दलसागर, चौसा की पवनी, इटाढ़ी की उनवास, राजपुर की अकबरपुर एवं देवढ़ियां, डुमरांव की मुंगाव, सिमरी की मझवारी, ब्रह्मपुर की कैथी एवं पोखरहा तथा नावानगर की वैना पंचायत में शिविर आयोजित होंगे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक सहयोग शिविर में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। लोगों की शिकायतों को सुनकर उनका यथासंभव त्वरित निस्तारण किया जाएगा, ताकि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। शिविर स्थल पर आम नागरिकों की सुविधा के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, शीतल पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से सरकारी सेवाओं की पहुंच सीधे पंचायत स्तर तक सुनिश्चित होगी और आम लोगों को राहत मिलेगी।जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपनी संबंधित पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं, आवेदन और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें तथा इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top