• Home
  • मुख्य समाचार
  • अंबेडकर जयंती पर गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, छात्रों की प्रतिभा ने मचाया धमाल
Image

अंबेडकर जयंती पर गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, छात्रों की प्रतिभा ने मचाया धमाल

बक्सर, 15 अप्रैल (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। विश्वविद्यालय के तीनों महाविद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह, निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. मिजानुल हक, डीन (पीजी) डॉ. संजय कुमार, निदेशक छात्र कल्याण डॉ. श्वेता शांभवी सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज में समरसता और न्याय की स्थापना के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। वहीं, निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता और गीत के माध्यम से अपने विचारों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। प्रियम सवर्ण ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला, जबकि राहुल कुमार की कविता ने सामाजिक समानता का संदेश दिया।

आकांक्षा कुमारी के गीत ने माहौल को भावनात्मक बना दिया।इसके अलावा विवेक कुमार, पल्लवी कुमारी, सारण और अरुणिमा कुमारी ने भी अपने विचारों से कार्यक्रम को समृद्ध किया। सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में NSS इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में डॉ. शशिकांत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशिबाला ने किया।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top