• Home
  • मुख्य समाचार
  • घर से अचानक लापता हुई 22 वर्षीय युवती: सुबह कुएं में मिला शव, नौकरी की तैयारी के बीच मौत से मचा कोहराम
Image

घर से अचानक लापता हुई 22 वर्षीय युवती: सुबह कुएं में मिला शव, नौकरी की तैयारी के बीच मौत से मचा कोहराम

पटना, 23 अगस्त (पटना डेस्क) मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के समीप स्थित कुएं से 22 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान कोमल भारती के रूप में हुई है। वह शुक्रवार की सुबह अचानक घर से लापता हो गई थी। दो दिनों तक तलाश के बाद उसका शव कुएं में मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि कोमल पढ़ाई में मेधावी थी और बीएड की तैयारी कर रही थी। पिछले करीब तीन वर्षों से वह नौकरी पाने के लिए लगातार प्रयासरत थी। सफलता नहीं मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। कोमल तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता अवधेश कुमार न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं और इसी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

पिता के अनुसार, शुक्रवार की सुबह कोमल अचानक घर से निकल गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शनिवार को कासिम बाजार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे थे।रविवार की सुबह पड़ोस के लोगों की नजर घर के समीप स्थित कुएं में पड़े शव पर पड़ी। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही कोमल के स्वजन और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। पिता ने पुलिस को बताया कि नौकरी नहीं मिलने को लेकर कोमल तनाव में रहती थी और आशंका जताई कि मानसिक परेशानी में उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मौत डूबने से प्रतीत हो रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top