• Home
  • मुख्य समाचार
  • अब पंचायत में ही होगा समस्याओं का समाधान, 18 अगस्त को बक्सर के 17 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर
Image

अब पंचायत में ही होगा समस्याओं का समाधान, 18 अगस्त को बक्सर के 17 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर

बक्सर, 17 अगस्त (विक्रांत) आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन बक्सर ने 18 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न पंचायतों में व्यापक स्तर पर पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहेंगे और लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार, पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक बक्सर प्रखंड के बोक्सा, इटाढ़ी के बड़कागांव, राजपुर के धनसोई एवं बन्नी, डुमरांव के नंदन, ब्रह्मपुर के एकरासी, सिमरी के पैगंबरपुर एवं डुमरी तथा नावानगर के बेलहरी पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे।

वहीं अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक ब्रह्मपुर प्रखंड के योगियां एवं कांट, इटाढ़ी के हरपुर-जयपुर, राजपुर के दुल्फा एवं कैथरकला, डुमरांव के सोवां, सिमरी के केशोपुर एवं गायघाट, बक्सर प्रखंड के वरुना एवं जगदीशपुर तथा नावानगर के मणिया पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, पेयजल, भूमि विवाद, जनकल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान का प्रयास किया जाएगा, जिससे लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

जिला प्रशासन ने बताया कि प्रत्येक शिविर स्थल पर आम नागरिकों की सुविधा के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, शीतल पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों की सुनवाई पारदर्शी तरीके से की जाएगी। जिला प्रशासन, बक्सर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 18 अगस्त को निर्धारित समय पर अपने संबंधित पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाकर सरकारी सेवाओं का लाभ अपने गांव में ही प्राप्त करें।

Releated Posts

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top