• Home
  • Crime
  • सायरन की आड़ में चल रहा था शराब का खेल: एंबुलेंस बनी तस्करी का जरिया, 413 लीटर नेपाली शराब जब्त
Image

सायरन की आड़ में चल रहा था शराब का खेल: एंबुलेंस बनी तस्करी का जरिया, 413 लीटर नेपाली शराब जब्त

सीतामढ़ी, 20 जुलाई (मोहम्मद कलीम) नेपाल सीमा से सटे सीतामढ़ी जिले में पुलिस ने शराब तस्करी के एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। मरीजों की जान बचाने वाली एंबुलेंस का इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए किया जा रहा था। भिट्ठा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक एंबुलेंस और एक बाइक से 413.64 लीटर नेपाली देसी और विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे गिरोह की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि तस्कर एंबुलेंस में शराब लोड कर सायरन बजाते हुए विभिन्न स्थानों तक पहुंचाते थे। सायरन सुनते ही लोग और पुलिसकर्मी वाहन को गंभीर मरीज समझकर रास्ता दे देते थे। इसी का फायदा उठाकर गिरोह बिना किसी संदेह के शराब की खेप सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाता था। पुलिस का मानना है कि यह तरीका लंबे समय से अपनाया जा रहा था। भिट्ठा थानाध्यक्ष दीपक कुमार पटेल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एंबुलेंस की तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 17.64 लीटर नेपाली विदेशी शराब और 396 लीटर नेपाली देसी सौंफी शराब बरामद हुई। इस प्रकार कुल 413.64 लीटर शराब जब्त की गई।

जांच में यह भी सामने आया कि तस्करी के दौरान एंबुलेंस के आगे-पीछे बाइक सवार लाइनर चलते थे, जो रास्ते की गतिविधियों पर नजर रखते थे और किसी भी संभावित पुलिस कार्रवाई की सूचना गिरोह तक पहुंचाते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डुमरा थाना क्षेत्र के कैथरिया गांव निवासी श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह एंबुलेंस के साथ लाइनर की भूमिका निभा रहा था। मौके से तस्करी में प्रयुक्त बीआरक्यू-9125 नंबर की एंबुलेंस और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Releated Posts

श्मशान घाट के पास पेटी में मिला जला हुआ युवक का शव: इलाके में मची सनसनी, हत्या की आशंका पर पुलिस की गहन जांच

सीतामढ़ी, 21 जुलाई (मोहम्मद कलीम) रीगा थाना क्षेत्र के कपरौल गांव स्थित श्मशान घाट के समीप मंगलवार की…

हेलो बोलते ही खाते से उड़ गए 91 हजार, महज 6 सेकेंड की कॉल ने उड़ाए होश

पटना, 21 जुलाई (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का ऐसा सनसनीखेज मामला…

मुजफ्फरपुर में खौफनाक डबल मर्डर, घर में घुसकर रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की बेरहमी से हत्या

मुजफ्फरपुर, 21 जुलाई (संतोष गुप्ता) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार शाम अपराधियों ने बेखौफ होकर एक दिल…

भ्रष्ट इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा: 1.42 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा, तीन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

पटना, 20 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी सख्त अभियान के बीच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top