• Home
  • Crime
  • शादी का प्रस्ताव ठुकराना बना मौत का कारण, स्कूल जा रही छात्रा की बीच सड़क पर गोलियों से हत्या
Image

शादी का प्रस्ताव ठुकराना बना मौत का कारण, स्कूल जा रही छात्रा की बीच सड़क पर गोलियों से हत्या

समस्तीपुर, 20 जुलाई (समस्तीपुर डेस्क) जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल जा रही एक छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने छात्रा पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।मृतका की पहचान कैजिया गांव के वार्ड-14 निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोनम सोमवार सुबह स्कूल ड्रेस पहनकर घर से विद्यालय के लिए निकली थी। घर से कुछ दूरी पर स्थित मलंग स्थान के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली लगते ही छात्रा सड़क पर गिर पड़ी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बीच सड़क पर स्कूल ड्रेस में छात्रा का शव पड़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां चीख-पुकार मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। सूचना मिलने पर वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एक अहम जानकारी भी सामने आई है।

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले उनकी बेटी ने बताया था कि एक युवक उसे शादी करने के लिए दबाव बना रहा था और मना करने पर गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है।सदर डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। दिनदहाड़े छात्रा की हत्या की इस वारदात ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

श्मशान घाट के पास पेटी में मिला जला हुआ युवक का शव: इलाके में मची सनसनी, हत्या की आशंका पर पुलिस की गहन जांच

सीतामढ़ी, 21 जुलाई (मोहम्मद कलीम) रीगा थाना क्षेत्र के कपरौल गांव स्थित श्मशान घाट के समीप मंगलवार की…

हेलो बोलते ही खाते से उड़ गए 91 हजार, महज 6 सेकेंड की कॉल ने उड़ाए होश

पटना, 21 जुलाई (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का ऐसा सनसनीखेज मामला…

मुजफ्फरपुर में खौफनाक डबल मर्डर, घर में घुसकर रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की बेरहमी से हत्या

मुजफ्फरपुर, 21 जुलाई (संतोष गुप्ता) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार शाम अपराधियों ने बेखौफ होकर एक दिल…

भ्रष्ट इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा: 1.42 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा, तीन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

पटना, 20 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी सख्त अभियान के बीच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top