• Home
  • Crime
  • थाने से 300 मीटर दूर 77 लाख की डकैती: हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी कारोवारी दंपती को बनाया बंधक, इलाके में सनसनी
Image

थाने से 300 मीटर दूर 77 लाख की डकैती: हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी कारोवारी दंपती को बनाया बंधक, इलाके में सनसनी

पटना, 20 जुलाई (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के मसौढ़ी अनुमंडल में रविवार देर रात अपराधियों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। भगवानगंज थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक ज्वेलरी कारोबारी के घर और दुकान में घुसे करीब 10 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर लगभग 77 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।जानकारी के अनुसार, पीड़ित कारोबारी दीपक सोनी की घर के निचले हिस्से में चांदनी अलंकार नाम से आभूषण की दुकान है। रविवार रात करीब एक बजे वह अपनी पत्नी के साथ छत पर बने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा धक्का देकर अंदर घुस गए।

सभी अपराधी हथियारों से लैस थे और उन्होंने घुसते ही पति-पत्नी को अपने कब्जे में ले लिया। दीपक सोनी ने बताया कि पांच बदमाश उन्हें बंदूक की नोक पर नीचे दुकान तक ले गए, जबकि अन्य अपराधियों ने उनकी पत्नी को बंधक बनाए रखा। इसके बाद बदमाशों ने तिजोरी और अलमारियों में रखे करीब 250 ग्राम सोने के आभूषण, 15 किलोग्राम चांदी तथा महिला के निजी जेवरात लूट लिए। अपराधियों ने जाते-जाते कारोबारी की बाइक भी अपने साथ ले ली।वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब एक घंटे तक आतंक मचाने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। बाद में कारोबारी की लूटी गई बाइक अरवल जिले के कल्पा क्षेत्र में लावारिस हालत में मिलने की सूचना मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थाने के इतने करीब हुई इस बड़ी डकैती ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, इलाके के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top