• Home
  • मुख्य समाचार
  • लालू यादव की तबीयत बिगड़ने से मचा सियासी हलचल: बीपी में उतार-चढ़ाव के बाद अस्पताल में भर्ती, अब दिल्ली एम्स में होगा इलाज
Image

लालू यादव की तबीयत बिगड़ने से मचा सियासी हलचल: बीपी में उतार-चढ़ाव के बाद अस्पताल में भर्ती, अब दिल्ली एम्स में होगा इलाज

पटना, 18 जुलाई (अविनाश कुमार) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार शाम अचानक ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद उन्हें पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए शनिवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाने का निर्णय लिया गया है। राजद सांसद और लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने बताया कि आईजीआईएमएस के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सभी आवश्यक जांच की है।

फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है और चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें घर पर निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को उन्हें आगे के इलाज और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स, नई दिल्ली ले जाया जाएगा।इस बीच मीसा भारती ने पटना के कौटिल्य नगर इलाके की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनका परिवार हाल ही में इस इलाके में अपने नए निजी आवास में रहने आया है, लेकिन यहां स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि वह इस विषय पर खुलकर बोलती हैं तो लोग इसका राजनीतिक अर्थ निकाल सकते हैं।

गौरतलब है कि करीब दो दशक तक 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रहने के बाद लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी हाल ही में कौटिल्य नगर स्थित अपने निजी आवास में शिफ्ट हुए हैं। उनका पुराना सरकारी आवास अब बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है।लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। राजद कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली एम्स में होने वाले इलाज पर अब सभी की नजरें टिकी हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनके स्वास्थ्य की आगे की जांच और उपचार किया जाएगा।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top