• Home
  • मुख्य समाचार
  • भक्ति में झुके मुख्यमंत्री, झाड़ू लगाकर और रथ की रस्सी खींचकर कराया भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का शुभारंभ
Image

भक्ति में झुके मुख्यमंत्री, झाड़ू लगाकर और रथ की रस्सी खींचकर कराया भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का शुभारंभ

पटना, 16 जुलाई सहयोगी संवाददाता (रामबालक यादव) राजधानी पटना गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो उठी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ की आरती उतारी, रथयात्रा मार्ग पर स्वयं झाड़ू लगाकर सेवा भाव का संदेश दिया और रथ की रस्सी खींचकर भव्य यात्रा की शुरुआत कराई।कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रमन मनोहर दास ने मुख्यमंत्री का पुष्पमाला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचे, जहां बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा में भी शामिल हुए। यहां भी उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना एवं आरती की, रथयात्रा मार्ग पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया तथा रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ से बिहार की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।रथयात्रा समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, उच्च शिक्षा सह विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा, श्याम रजक, इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य राधापति चरण दास, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य शायन कुणाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में आस्था, सेवा और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Releated Posts

ई-वाहन खरीदने पर सरकार देगी नकद इनाम: बिहार में नई योजना लागू, दोपहिया से कार तक लाखों की सब्सिडी का मौका

पटना, 16 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा…

समस्तीपुर को जाम से मिलेगी बड़ी राहत: पुराने रेलवे ओवरब्रिज की जगह बनेगा फोरलेन आरओबी, गडकरी के निर्देश से तेज हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से जाम और यातायात दबाव…

बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: एमबीबीएस की 740 सीटें बढ़ीं, अब 4160 सीटों पर होगा दाखिला

पटना, 16 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मेडिकल की पढ़ाई का सपना देखने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top