• Home
  • Crime
  • 5 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश: पंजाब पुलिस का बिहारशरीफ में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार
Image

5 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश: पंजाब पुलिस का बिहारशरीफ में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) पंजाब में एक व्यवसायी से करीब 5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के सनसनीखेज मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नालंदा जिले के बिहारशरीफ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लहेरी थाना क्षेत्र के अस्पताल मोड़ और भैंसासुर मोहल्ले में की गई इस कार्रवाई के बाद साइबर अपराधियों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया। पुलिस अब इस हाई-प्रोफाइल ठगी के पूरे गिरोह की परतें खोलने में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल भारती और मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस के अनुसार, एक व्यवसायी से करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी किए जाने के बाद मामले की गहन जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पहले झारखंड के कुख्यात साइबर अपराध क्षेत्र जामताड़ा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में मिली अहम जानकारी और उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने बिहारशरीफ में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।प्रारंभिक जांच में इस साइबर ठगी गिरोह के तार झारखंड के जामताड़ा और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से भी जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि यह संगठित गिरोह देश के कई राज्यों में लोगों को करोड़ों रुपये की साइबर ठगी का शिकार बना चुका है। इसी वजह से जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पंजाब पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की पूछताछ और न्यायिक कार्रवाई के लिए पंजाब ले जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों, ठगी के तरीके, बैंक खातों और पैसों के लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल पंजाब पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां इस अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं तथा साइबर अपराध के इस बड़े रैकेट का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top