• Home
  • Crime
  • पत्नी संग विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: बांसवाड़ी में लटका मिला शव, फॉरेंसिक जांच में हत्या की आशंका
Image

पत्नी संग विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: बांसवाड़ी में लटका मिला शव, फॉरेंसिक जांच में हत्या की आशंका

पटना, 14 जुलाई (पटना डेस्क) भागलपुर जिले में 22 वर्षीय कृष्णा उर्फ कन्हैया ठाकुर की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सोमवार सुबह घर के पीछे स्थित बांसवाड़ी में युवक का शव फंदे से लटका मिला। शुरुआत में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच में सामने आए तथ्यों ने पूरे मामले को हत्या की ओर मोड़ दिया। जांच में मृतक की दाहिनी आंख पर किसी नुकीली वस्तु से गंभीर चोट मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी लक्ष्मी कुमारी और उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, कन्हैया कानपुर में मजदूरी करते थे और करीब दस दिन पहले अपने गांव लौटे थे। उन्हें रविवार को वापस काम पर जाना था, लेकिन उन्होंने यात्रा स्थगित कर मंगलवार को जाने का निर्णय लिया था। परिवार का कहना है कि रविवार दोपहर तक कन्हैया और उनकी पत्नी सामान्य माहौल में थे। दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया और पारंपरिक रूप से लाल अलता भी लगाया। हालांकि शाम होते-होते दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद कन्हैया घर से निकल गए और रातभर वापस नहीं लौटे।

सोमवार तड़के करीब चार बजे कन्हैया की मां जब मवेशियों को चारा देने के लिए घर के पीछे पहुंचीं तो बांसवाड़ी में बेटे का शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top