• Home
  • Crime
  • 24 अवतार धाम में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी: 200 साल पुरानी रामलला की अष्टधातु मूर्ति गायब, दानपेटियां भी साफ
Image

24 अवतार धाम में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी: 200 साल पुरानी रामलला की अष्टधातु मूर्ति गायब, दानपेटियां भी साफ

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चकोटी मठ के 24 अवतार धाम मंदिर में हुई करोड़ों रुपये की चोरी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अयोध्या राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर उठे सवालों के बीच बिहार के इस चर्चित मंदिर में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। चोर मंदिर से करीब 200 वर्ष पुरानी भगवान रामलला की अष्टधातु की दुर्लभ प्रतिमा के साथ करोड़ों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटियों की नकदी भी समेट ले गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोर रात के अंधेरे में मंदिर का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए और गर्भगृह में रखी भगवान रामलला की प्राचीन अष्टधातु की प्रतिमा चोरी कर ली।

इसके अलावा भगवान राम और लक्ष्मण के धनुष-बाण, माता लक्ष्मी का सोने का हार, चांदी का मुकुट तथा अन्य बहुमूल्य धार्मिक आभूषण भी अपने साथ ले गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों और अन्य कीमती सामान की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।महंत रामसेवक दास शास्त्री ने बताया कि शनिवार शाम रोज की तरह आरती के बाद मंदिर को विधिवत बंद कर दिया गया था। रविवार सुबह जब पूजा-अर्चना के लिए मंदिर खोला गया तो मुख्य द्वार का ताला खुला मिला। गर्भगृह में पहुंचने पर रामलला की 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की प्रतिमा गायब थी। इतना ही नहीं, मंदिर परिसर में रखी चार अलग-अलग दानपेटियों से भी लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश और मायूसी फैल गई।

उल्लेखनीय है कि 24 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसी मठ परिसर स्थित 24 अवतार धाम में पूजा-अर्चना की थी। सूचना मिलने पर खानपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मंदिर परिसर में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top