• Home
  • Crime
  • घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या: रात तीन बजे गोलियों की गूंज से कांपा गांव, भूमि विवाद पर गहराया शक
Image

घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या: रात तीन बजे गोलियों की गूंज से कांपा गांव, भूमि विवाद पर गहराया शक

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित पचपैका गांव में रविवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने घर में सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। रात करीब तीन बजे हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान गांव निवासी शंकर महतो के 38 वर्षीय पुत्र राजू कुमार उर्फ महात्मा के रूप में हुई है। वह खेती-बाड़ी कर अपना जीवनयापन करते थे और अविवाहित थे।

परिजनों के अनुसार राजू रविवार रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो राजू गंभीर रूप से घायल पड़े थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला पुराने भूमि विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक पक्ष का वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद में पहले भी एक हत्या हो चुकी है।

हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।घटना के बाद पचपैका गांव में भय और तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पर जुटे हैं। उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Releated Posts

आधी रात घर में घुसे हथियारबंद बदमाश: सिर में मारी गोली, केशरी बिगहा में 45 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी

नालंदा, 12 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र के केशरी बिगहा गांव में शनिवार देर…

वैशाली में खूनी खेल में तब्दील हुई जमीन की लड़ाई: बुजुर्ग और फौजी बेटे की गोलियों से छलनी कर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में रविवार सुबह जमीन…

बगीचे में टहल रहे युवक को बदमाशों ने माथे में मारी गोली: 19 वर्षीय अंकित की हत्या से वैशाली में सनसनी, हमलावर फरार

पटना, 09 जुलाई (पटना डेस्क) वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की…

पटीदारी विवाद बन गया खूनी संग्राम: चाकू के वार से 26 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा तनाव

समस्तीपुर, 08 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश ने बुधवार को खूनी मोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top