• Home
  • मुख्य समाचार
  • BRC भवन में शराब पार्टी का भंडाफोड़: शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, ताबड़तोड़ निलंबन
Image

BRC भवन में शराब पार्टी का भंडाफोड़: शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, ताबड़तोड़ निलंबन

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (BRC) भवन में कथित शराब पार्टी का खुलासा होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। गोपनीय सूचना मिलने पर कुछ शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद की गई छापेमारी में तीन लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो तीनों व्यक्तियों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें थाने ले जाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मियों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

इस घटना ने सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और शराबबंदी कानून के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि BRC भवन में शराब कैसे पहुंची और इसमें अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top