• Home
  • मुख्य समाचार
  • मुजफ्फरपुर को 1260 करोड़ की मेगा सौगात: आज सीएम सम्राट चौधरी करेंगे 982 परियोजनाओं का शुभारंभ, सिकंदरपुर लेक फ्रंट होगा जनता को समर्पित
Image

मुजफ्फरपुर को 1260 करोड़ की मेगा सौगात: आज सीएम सम्राट चौधरी करेंगे 982 परियोजनाओं का शुभारंभ, सिकंदरपुर लेक फ्रंट होगा जनता को समर्पित

मुजफ्फरपुर, 12 जुलाई (संतोष गुप्ता) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। करीब पौने दो घंटे के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जिले को 1260 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की ऐतिहासिक सौगात देंगे। नगर विकास एवं आवास विभाग, बुडको (BUIDCO) और मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से संचालित 982 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर वे शहर के विकास को नई गति देंगे। इन योजनाओं से शहरी आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होने के साथ मुजफ्फरपुर की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री जिन 982 परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, उनकी कुल लागत 1047.09 करोड़ रुपये बताई गई है। इन परियोजनाओं के तहत शहर में आधुनिक सड़कें, अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, आकर्षक पार्क, घाट, बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा।

प्रशासन का दावा है कि इन योजनाओं के पूरा होने से लोगों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्मार्ट सिटी मिशन को नई मजबूती मिलेगी।मुख्यमंत्री के दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण 213.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सिकंदरपुर लेक फ्रंट परियोजना का उद्घाटन होगा। आकर्षक फव्वारों, आधुनिक लाइटिंग, कलात्मक संरचनाओं और मनोरम वातावरण से सुसज्जित यह परियोजना अब आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी। माना जा रहा है कि यह लेक फ्रंट आने वाले समय में मुजफ्फरपुर की नई पहचान और प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस केंद्र स्थित अस्थायी हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वे सीधे सिकंदरपुर लेक फ्रंट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद एमआईटी परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में पहुंचकर विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉलों का अवलोकन करेंगे।

यहीं से वे रिमोट के माध्यम से सभी विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब 1:15 बजे उनका पटना लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर एमआईटी परिसर और सिकंदरपुर लेक क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। शनिवार से रविवार शाम चार बजे तक ड्रोन, बैलून, पैरा मोटर, पैरा ग्लाइडर और हैंड ग्लाइडर जैसी किसी भी उड़ने वाली वस्तु के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। देर रात जिलाधिकारी कुमार गौरव और नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का अंतिम निरीक्षण किया।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top