• Home
  • Crime
  • वैशाली में खूनी खेल में तब्दील हुई जमीन की लड़ाई: बुजुर्ग और फौजी बेटे की गोलियों से छलनी कर हत्या, गांव में मचा हड़कंप
Image

वैशाली में खूनी खेल में तब्दील हुई जमीन की लड़ाई: बुजुर्ग और फौजी बेटे की गोलियों से छलनी कर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली विवाद देखते ही देखते दोहरी हत्या में बदल गया, जब एक बुजुर्ग और उनके सेना के जवान बेटे को गोलियों से भून दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई, जबकि मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतकों की पहचान रजासन गांव निवासी 60 वर्षीय मुनारिक राय और उनके सेना में कार्यरत पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप मुनारिक राय के भतीजे और उसके साथियों पर लगाया है। बताया जा रहा है कि सेना के जवान जितेंद्र कुमार छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मुनारिक राय और उनके पुत्र जितेंद्र कुमार घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपित भतीजा अपने कुछ साथियों के साथ हथियार लेकर वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मुनारिक राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जितेंद्र कुमार को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार तथा नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

बताया जाता है कि मुनारिक राय पिछले पंचायत चुनाव में मुखिया पद के प्रत्याशी भी रह चुके थे। वहीं, सेना के जवान जितेंद्र कुमार अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद हत्या की वजह प्रतीत हो रहा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पारिवारिक जमीन विवादों को लेकर बढ़ती हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top