• Home
  • मुख्य समाचार
  • खगड़िया मंडल कारा में 24 घंटे में दो बंदियों की मौत से बवाल: परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप, जेल प्रशासन कटघरे में
Image

खगड़िया मंडल कारा में 24 घंटे में दो बंदियों की मौत से बवाल: परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप, जेल प्रशासन कटघरे में

पटना, 07 जुलाई (पटना डेस्क) खगड़िया मंडल कारा में महज 24 घंटे के भीतर दो बंदियों की मौत से हड़कंप मच गया है। लगातार हुई इन मौतों ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतकों के परिजनों ने जेल के भीतर मारपीट और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि कारा प्रशासन दोनों बंदियों की मौत बीमारी के कारण होने की बात कह रहा है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और न्यायिक जांच की मांग तेज हो गई है।रविवार की देर रात परबत्ता प्रखंड के मड़ैया निवासी महादलित बंदी चंदन मलिक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक राधे श्याम सुमन ने बताया कि वर्ष 2007 के चोरी के एक मामले में जमानत रद्द होने के बाद 29 जून को उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह पहले शराब और गांजा का सेवन करता था, जिससे उसके लीवर और पेट में गंभीर बीमारी थी। हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दूसरी ओर, मृतक की पत्नी काजल देवी ने आरोप लगाया कि जेल में उनके पति के साथ मारपीट की जाती थी। सोमवार को परिजन और समाज के लोग सदर अस्पताल पहुंचकर जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा करने लगे। पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित हुई। बहिष्कृत हितकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव डोम ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

गौरतलब है कि रविवार शाम ही मानसी थाना क्षेत्र के सिंगरसामा गांव निवासी बंदी गोनू चौधरी की भी मौत हो गई थी। जेल प्रशासन का दावा है कि वह अचानक गिर पड़ा था, जबकि उसके परिजनों ने भी मारपीट और लापरवाही का आरोप लगाया है। लगातार दो मौतों के बाद खगड़िया मंडल कारा की व्यवस्था अब गंभीर सवालों के घेरे में है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top