• Home
  • Crime
  • किशनगंज में ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार: 47 लाख की हाई-क्वालिटी हेरोइन जब्त, महिला समेत तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Image

किशनगंज में ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार: 47 लाख की हाई-क्वालिटी हेरोइन जब्त, महिला समेत तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

पटना, 06 जुलाई (पटना डेस्क) बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में करीब 47 लाख रुपये के अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य की 232.72 ग्राम हाई-क्वालिटी हेरोइन बरामद करते हुए एक महिला समेत तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं। एसडीपीओ-1 खुशरू सिराज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि असम के गुवाहाटी से हेरोइन की एक बड़ी खेप सिलीगुड़ी के रास्ते किशनगंज होकर पटना भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।

जांच के दौरान सिलीगुड़ी की ओर से आ रही एक संदिग्ध यात्री बस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखी गई 232.72 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माया देवी (32), निवासी कोडरमा (झारखंड), सोनू कुमार (27) और गौतम कुमार (20), दोनों निवासी बिदुपुर, वैशाली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से चार मोबाइल फोन और 6,890 रुपये नकद भी बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गुवाहाटी से हेरोइन की खेप लेकर पटना में एक बड़े सप्लायर तक पहुंचाने जा रहे थे।

पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे एक संगठित अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क सक्रिय है, जिसकी अन्य कड़ियों की तलाश तेज कर दी गई है। इस अभियान में एएनटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने समन्वित कार्रवाई करते हुए तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस अब मुख्य सप्लायर, खेप के रिसीवर और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top