• Home
  • मुख्य समाचार
  • बख्तियारपुर–ताजपुर पुल परियोजना में बड़ा हादसा टला, मशीन में तकनीकी खराबी से चार श्रमिक घायल
Image

बख्तियारपुर–ताजपुर पुल परियोजना में बड़ा हादसा टला, मशीन में तकनीकी खराबी से चार श्रमिक घायल

समस्तीपुर, 4 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) बख्तियारपुर–ताजपुर पुल परियोजना में शनिवार सुबह निर्माण कार्य के दौरान तकनीकी खराबी आने से बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब नौ बजे परियोजना के P-38 पिलर पर कार्य के दौरान उपयोग की जा रही सीएफटी (CFT) मशीन के एक हिस्से में अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इसके चलते मशीन के नीचे लगी ट्रे एक ओर झुक गई, जिससे वहां काम कर रहे चार श्रमिक घायल हो गए। घटना के बाद निर्माण स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और सभी घायल श्रमिकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। विभाग के अनुसार सभी घायलों का समुचित उपचार कराया जा रहा है तथा उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

साथ ही मशीन की तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करा दिया गया है, ताकि निर्माण कार्य सुरक्षित ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। पथ निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों का जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग ने दोहराया कि बिहार सरकार परियोजना की गुणवत्ता, श्रमिकों की सुरक्षा तथा पुल के समयबद्ध निर्माण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top