• Home
  • मुख्य समाचार
  • लालू यादव के दबाव के आगे झुकी सरकार: वापस मिली Z सुरक्षा, सियासत में मचा नया घमासान
Image

लालू यादव के दबाव के आगे झुकी सरकार: वापस मिली Z सुरक्षा, सियासत में मचा नया घमासान

पटना, 04 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा राज्य सरकार ने फिर से बहाल कर दी है। सुरक्षा बहाली की पुष्टि स्वयं लालू प्रसाद यादव ने की। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है और इसे सरकार के बैकफुट पर आने के रूप में देखा जा रहा है।दरअसल, इससे पहले राज्य सरकार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती कर दी थी। दोनों को पहले ‘Z प्लस’ (Z+) श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी। सुरक्षा घटाए जाने के विरोध में लालू परिवार ने कड़ा रुख अपनाते हुए सरकारी सुरक्षा लेने से ही इनकार कर दिया था।

लालू और राबड़ी ने अपने सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया था, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी विरोध जताते हुए सुरक्षा लौटा दी थी। इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में तीखी बयानबाजी शुरू हो गई थी। अब सरकार द्वारा ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा बहाल किए जाने के साथ ही लालू प्रसाद यादव को बुलेटप्रूफ वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। मीडिया से बातचीत में लालू यादव ने सुरक्षा बहाल होने की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, Z श्रेणी की सुरक्षा वापस मिल गई है।”जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार उनके साथ गलत कर रही है, तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हां, बहुत गलत कर रही है। यह सरकार अब पूरी तरह बैकफुट पर है।”सुरक्षा बहाली के इस फैसले ने बिहार की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है।

विपक्ष इसे अपनी राजनीतिक जीत बता रहा है, जबकि सरकार की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में इस फैसले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Releated Posts

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदलेगा पूरा सिस्टम: अगस्त से होगी पूरी तरह पेपरलेस रजिस्ट्री, फाइलों और लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वाले लाखों लोगों के…

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top