• Home
  • Crime
  • घर के भीतर खून से लथपथ मिला कुवैत से लौटे प्रवासी का शव: सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी
Image

घर के भीतर खून से लथपथ मिला कुवैत से लौटे प्रवासी का शव: सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

पटना, 04 जुलाई (पटना डेस्क) किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत बिशनपुर गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के भीतर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रिजवान अहमद के रूप में हुई है। बदमाशों ने किसी भारी वस्तु से सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, रिजवान अहमद मूल रूप से बहादुरगंज थाना क्षेत्र के टंगटगी गांव का निवासी था।

वह पिछले करीब दस वर्षों से बिशनपुर हाईस्कूल चौक के समीप अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। स्थानीय लोगों के बीच उसकी पहचान एक शांत और मिलनसार व्यक्ति के रूप में थी।स्वजनों ने बताया कि रिजवान अहमद रोजी-रोटी के सिलसिले में कुवैत में काम करता था और करीब दो महीने पहले ही अपने घर लौटा था। शनिवार को उसका शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी।

फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि हत्या के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकें। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस नृशंस हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और ग्रामीण जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top