• Home
  • मुख्य समाचार
  • डीएसपी से एएसपी बने पोलत्स कुमार: बधाइयों का लगा तांता, उत्कृष्ट पुलिसिंग और जनसेवा को मिली बड़ी पहचान
Image

डीएसपी से एएसपी बने पोलत्स कुमार: बधाइयों का लगा तांता, उत्कृष्ट पुलिसिंग और जनसेवा को मिली बड़ी पहचान

बक्सर, 04 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के डीएसपी पोलत्स कुमार को बिहार सरकार द्वारा पदोन्नति देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बनाए जाने की घोषणा के बाद पुलिस महकमे से लेकर प्रशासनिक एवं सामाजिक गलियारों तक खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को युवा समाजसेवी अजय राय ने एएसपी पोलत्स कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि पोलत्स कुमार ने अपनी उत्कृष्ट पुलिसिंग, निष्पक्ष कार्यशैली, कुशल नेतृत्व और न्यायप्रिय व्यवहार से आम जनता का अटूट विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित के प्रति समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी पहचान रही है। यही कारण है कि वे जनता के बीच एक लोकप्रिय और भरोसेमंद पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी में भी वे अपनी कार्यकुशलता और सेवा भावना से विभाग तथा समाज का नाम रोशन करेंगे।

पोलत्स कुमार की पदोन्नति को क्षेत्र के लोगों ने न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता, बल्कि पूरे पुलिस विभाग और बक्सर जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक संगठनों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

शुभकामना देने वालों में चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल अलीम हाशमी, अवकाश प्राप्त व्याख्याता प्रो. कामता प्रसाद सिन्हा, डुमरांव केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के प्रमुख दशरथ प्रसाद विद्यार्थी, प्रो. सुभाष सिंह तथा अवकाश प्राप्त शिक्षक सिद्धनाथ सिंह यादव सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि एएसपी पोलत्स कुमार अपने अनुभव, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top