• Home
  • मुख्य समाचार
  • टोल बचाने के लिए मौत से खेल: एनएच-20 पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे सैकड़ों ट्रक, हर पल मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा
Image

टोल बचाने के लिए मौत से खेल: एनएच-20 पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे सैकड़ों ट्रक, हर पल मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा

पटना, 04 जुलाई (पटना डेस्क) पटना-रांची राष्ट्रीय उच्चपथ (एनएच-20) पर पैठना टोल प्लाजा का शुल्क बचाने के लिए भारी वाहन चालक खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मोरा-तालाब से भागनबिगहा तक करीब छह किलोमीटर के दायरे में प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक और अन्य भारी वाहन रॉन्ग साइड से गुजर रहे हैं। इससे हाईवे पर हर समय बड़े सड़क हादसे की आशंका बनी हुई है। पिछले तीन महीनों से यह स्थिति लगातार बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सके हैं। सबसे खतरनाक स्थिति पुल से उतरते ही देखने को मिलती है, जहां टोल टैक्स बचाने के लिए ट्रक चालक सीधे गलत दिशा में हाईवे पर प्रवेश कर जाते हैं।

तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक सामने ट्रक आ जाने से कार, बाइक और अन्य छोटे वाहन चालकों को कई बार अपनी जान बचाने के लिए सड़क किनारे उतरना पड़ता है। पतासंग कट पर भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित बनी हुई है। यहां वाहन बिना नियमों का पालन किए यू-टर्न लेते और सड़क पार करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक कम से कम तीन छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। फिलहाल बड़ी जनहानि नहीं हुई है, लेकिन खतरा लगातार बढ़ रहा है।प्रशासन समय-समय पर बैरिकेड लगाकर रॉन्ग साइड आवाजाही रोकने का प्रयास करता है, लेकिन वाहन चालक बैरिकेड हटाकर या वैकल्पिक रास्तों से नियम तोड़ रहे हैं।

कार चालक दिनेश कुमार ने हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे, स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम और ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती की मांग की। वहीं अभिषेक कुमार ने कहा कि कुछ रुपये बचाने के लिए ट्रक चालक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय निवासी गौतम कुमार, नरेश सिंह, आशीष रंजन समेत अन्य लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परिवहन विभाग और जिला पुलिस से संयुक्त अभियान चलाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई, स्थायी बैरिकेडिंग और संवेदनशील स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top