• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार में निर्माण हीं निर्माण: सड़क-पुलों के लिए 21 हजार करोड़ कर्ज मंजूर, बीरपुर एयरपोर्ट को भी मिली बड़ी सौगात
Image

बिहार में निर्माण हीं निर्माण: सड़क-पुलों के लिए 21 हजार करोड़ कर्ज मंजूर, बीरपुर एयरपोर्ट को भी मिली बड़ी सौगात

पटना, 02 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में सड़क और पुलों के निर्माण को नई रफ्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। इनमें सबसे अहम फैसला सड़क और पुल परियोजनाओं के लिए कुल 21 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने की मंजूरी है। इस निर्णय को राज्य में विकास की गति तेज करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। कैबिनेट के फैसले के अनुसार, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को 15 हजार करोड़ रुपये तथा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड को 6 हजार करोड़ रुपये तक का कर्ज लेने की अनुमति दी गई है।

यह राशि वित्तीय संस्थानों और बैंकों से राज्य सरकार की गारंटी पर प्राप्त की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस धनराशि का उपयोग सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से राज्य की रोड कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूत, सुरक्षित और आधुनिक बनने की उम्मीद है। जिलों के बीच आवागमन आसान होगा और ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से बारिश के मौसम में जिन इलाकों का संपर्क मुख्य सड़कों से कट जाता है, वहां बेहतर सड़क और पुल निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।कैबिनेट बैठक में कुल 29 अहम एजेंडों को मंजूरी दी गई। इनमें बीरपुर में नए एयरपोर्ट के निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल है।

एयरपोर्ट परियोजना के लिए लगभग 88.83 एकड़ भूमि के अधिग्रहण हेतु 29 करोड़ 56 लाख 99 हजार रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है। सरकार का मानना है कि इस परियोजना से हवाई संपर्क को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास के साथ निवेश एवं रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। बिहार सरकार के इन फैसलों को राज्य के बुनियादी ढांचे के व्यापक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top