• Home
  • मुख्य समाचार
  • उद्घाटन से पहले लगा ब्रेक: विद्यापतिनगर डिग्री कॉलेज का संचालन टला, छात्रों की उम्मीदों को लगा झटका
Image

उद्घाटन से पहले लगा ब्रेक: विद्यापतिनगर डिग्री कॉलेज का संचालन टला, छात्रों की उम्मीदों को लगा झटका

समस्तीपुर, 01 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) प्रखंड के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा की नई उम्मीदों को फिलहाल बड़ा झटका लगा है। एक जुलाई से शुरू होने वाला नवस्वीकृत राजकीय डिग्री महाविद्यालय, विद्यापतिनगर निर्धारित तिथि पर संचालित नहीं हो सकेगा। उच्च शिक्षा विभाग, पटना के निर्देश पर कॉलेज के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। अब विभाग द्वारा नई तिथि घोषित किए जाने के बाद ही नामांकन और पठन-पाठन की प्रक्रिया शुरू होगी।महाविद्यालय का संचालन विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर से होना है।

उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली गई थी। परिसर में जल निकासी, बिजली, पेयजल, शौचालय, ब्लैकबोर्ड, फर्नीचर, कंप्यूटर और वाटर कूलर जैसी सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। चौकीदार और स्वच्छता कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है, लेकिन शिक्षकों की भारी कमी के कारण कॉलेज शुरू नहीं हो सका।महाविद्यालय में प्रथम चरण में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र विषयों की पढ़ाई प्रस्तावित है। इन छह विषयों के लिए कुल 12 शिक्षकों की आवश्यकता है, जबकि अब तक केवल राजनीति विज्ञान के शिक्षक संजय कुमार सुमन की ही नियुक्ति हो सकी है।

एक लिपिक की पदस्थापना भी की गई है, लेकिन अन्य शिक्षकों की नियुक्ति लंबित है। पहले चरण में 300 सीटों पर नामांकन होना है, लेकिन संचालन स्थगित होने से अब तक एक भी छात्र-छात्रा का दाखिला नहीं हो सका। हालांकि विभागीय निर्देशों के अनुसार गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है।महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार फिलहाल संचालन स्थगित किया गया है। विभाग से नई तिथि मिलते ही कॉलेज का शुभारंभ कर नामांकन और नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस महाविद्यालय के शुरू होने से विद्यापतिनगर और आसपास के हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल सभी की निगाहें अब उच्च शिक्षा विभाग के अगले आदेश पर टिकी हुई हैं।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top