• Home
  • Crime
  • बारात पर हथियारबंद बदमाशों का धावा: दूल्हा जान बचाकर भागा, दुल्हन के जेवर और स्कॉर्पियो लूट ले गए हमलावर
Image

बारात पर हथियारबंद बदमाशों का धावा: दूल्हा जान बचाकर भागा, दुल्हन के जेवर और स्कॉर्पियो लूट ले गए हमलावर

पटना, 30 जून (अविनाश कुमार) वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बारात पर हुए हथियारबंद हमले से सनसनी फैल गई। मलिकपुर ईंट भट्ठा के समीप दर्जनों बदमाशों ने चारपहिया वाहनों और बाइक से पहुंचकर बारातियों पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने मारपीट के बाद दुल्हन के करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर और एक स्कॉर्पियो लूट ली। हमले के दौरान दूल्हा किसी तरह गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जबकि दो बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पटना जिले के कंगन घाट से बारात राघोपुर थाना क्षेत्र के सैदाबाद निवासी भोला राय के घर जा रही थी। रात करीब 11 बजे रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के भरत चौक के पास से सफारी और बाइक सवार बदमाशों ने बारात का पीछा शुरू कर दिया।

पीछा किए जाने से घबराए बारातियों ने मुख्य मार्ग छोड़ मलिकपुर ईंट भट्ठा की ओर गाड़ी मोड़ दी, लेकिन बदमाशों ने वहां भी उन्हें घेर लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 15 से 20 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने स्कॉर्पियो को ओवरटेक कर रोक लिया और पिस्तौल तथा फाइटर जैसे हथियारों के बल पर बारातियों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इस हमले में दूल्हे के चचेरे बहनोई रामकृष्ण कुमार और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर-फतेहपुर में भर्ती कराया गया।घायल रामकृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि बदमाश दुल्हन के करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर, दोनों के सोने के बजरंगबली लॉकेट तथा उजाला रंग की स्कॉर्पियो लूटकर फरार हो गए।

उन्होंने रुस्तमपुर निवासी विकास कुमार समेत अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप भी लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला वाहन साइड देने के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि लूट और मारपीट के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top