• Home
  • मुख्य समाचार
  • दरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: लैंडिंग के दौरान फटा स्पाइसजेट विमान का टायर, 150 यात्रियों में मची चीख-पुकार
Image

दरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: लैंडिंग के दौरान फटा स्पाइसजेट विमान का टायर, 150 यात्रियों में मची चीख-पुकार

दरभंगा, 30 जून (अजय राय) दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई से पहुंची स्पाइसजेट की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। रनवे पर उतरते समय विमान के एक पहिए का टायर अचानक फट गया। विमान में करीब 150 यात्री सवार थे। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे विमान जैसे ही रनवे पर उतरा, उसके एक पहिए का टायर तेज धमाके के साथ फट गया। टायर फटने के बाद विमान का पहिया कुछ दूरी तक रनवे पर घिसटता रहा, जिससे तेज आवाज सुनाई दी और यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्रियों को जोरदार झटका भी महसूस हुआ।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पायलट ने पूरी सतर्कता के साथ विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और उसे सुरक्षित रोक दिया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट का ग्राउंड स्टाफ, सुरक्षा कर्मी और अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गए। सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद क्षतिग्रस्त विमान को तकनीकी जांच के लिए एप्रन पर खड़ा कर दिया गया, जिससे कुछ समय के लिए उड़ान संचालन प्रभावित रहा। पार्किंग की समस्या के कारण दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की एक उड़ान को एहतियातन पटना डायवर्ट करना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर उसे दरभंगा भेजा गया।

इसी दौरान मुंबई से आई अकासा एयर की एक अन्य फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी सामने आने से एयरपोर्ट पर परिचालन का दबाव बढ़ गया।एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि स्पाइसजेट विमान की विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने और विमान को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही उसे दोबारा सेवा में लगाया जाएगा।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top