• Home
  • मुख्य समाचार
  • राजभवन में बारी समाज की गूंज: राज्यपाल से मुलाकात में शिक्षा, संगठन और सामाजिक सशक्तिकरण पर बनी रणनीति
Image

राजभवन में बारी समाज की गूंज: राज्यपाल से मुलाकात में शिक्षा, संगठन और सामाजिक सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

बक्सर, 29 जून (विक्रांत) झारखंड बारी समाज के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। उत्तर प्रदेश शासन के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सतेन्द्र कुमार बारी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में समाज से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के समक्ष समाज के संगठनात्मक विकास, सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार, युवाओं की भागीदारी तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से रखा। इसके अलावा जनहित और समसामयिक सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समाज के विकास के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान झारखंड बारी संघ के प्रतिनिधियों ने महामहिम राज्यपाल का आत्मीय स्वागत करते हुए मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

अखिल भारतीय बारी संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सतेन्द्र कुमार बारी ने समाज के लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने, युवाओं को नेतृत्व के लिए आगे लाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित, शिक्षित और जागरूक समाज ही विकास की नई इबारत लिख सकता है।

इस अवसर पर झारखंड बारी संघ की उपाध्यक्ष गीता बारी, डॉ. अजीत बारी, डॉ. उमेश बारी, ई. उदय शंकर प्रसाद, किरण बारी, ओम प्रकाश बारी, मोहित बारी, स्नेहा बारी तथा शिवा बारी सहित कई प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले रांची स्थित सरकारी अतिथि गृह में झारखंड बारी संघ के प्रतिनिधियों ने सतेन्द्र कुमार बारी का भव्य स्वागत किया। उन्होंने समाज के सभी भाई-बहनों के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top