• Home
  • Crime
  • नालंदा में चोरों का तांडव: बंद घर के आठ ताले तोड़ 51.50 लाख की चोरी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
Image

नालंदा में चोरों का तांडव: बंद घर के आठ ताले तोड़ 51.50 लाख की चोरी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

नालंदा, 28 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच हरनौत थाना क्षेत्र के माधोपुर-सबनहुआ गांव में शनिवार देर रात हुई भीषण चोरी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे समेत कुल आठ ताले तोड़ डाले और करीब 51.50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गृहस्वामी अवधेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर कल्याण बिगहा स्थित अपनी बुआ के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला।

अंदर प्रवेश करते ही दो कमरों सहित अन्य स्थानों के आठ ताले टूटे मिले और पूरा घर बिखरा पड़ा था। इसके बाद तत्काल डायल-112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हरनौत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। गृहस्वामी के पुत्र सोमनाथ कुमार एवं शिक्षक रवि कुमार ने बताया कि चोरों ने अटैची, संदूक, पेटी, गोदरेज और बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे सभी कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद बदमाश पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त छोड़कर फरार हो गए।

परिजनों के अनुसार चोरी गए सामान में लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। इनमें सोने का हार, चेन, अंगूठियां, झुमके, टीका, सेट, बाली, चांदी की पायल समेत अन्य बहुमूल्य जेवरात शामिल हैं। इसके अलावा घर में रखे करीब 1.50 लाख रुपये नकद भी चोर ले उड़े। कुल चोरी की राशि लगभग 51.50 लाख रुपये आंकी गई है। घटना की सूचना पर हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

मामले के खुलासे के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इधर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Releated Posts

24 अवतार धाम में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी: 200 साल पुरानी रामलला की अष्टधातु मूर्ति गायब, दानपेटियां भी साफ

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चकोटी मठ के 24 अवतार…

घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या: रात तीन बजे गोलियों की गूंज से कांपा गांव, भूमि विवाद पर गहराया शक

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित…

आधी रात घर में घुसे हथियारबंद बदमाश: सिर में मारी गोली, केशरी बिगहा में 45 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी

नालंदा, 12 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र के केशरी बिगहा गांव में शनिवार देर…

वैशाली में खूनी खेल में तब्दील हुई जमीन की लड़ाई: बुजुर्ग और फौजी बेटे की गोलियों से छलनी कर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में रविवार सुबह जमीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top