• Home
  • मुख्य समाचार
  • महिला हितैषी ग्राम पंचायत का संकल्प: पंचायत विकास दिवस पर मंत्री ने दिया बड़ा संदेश, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दिया निर्देश
Image

महिला हितैषी ग्राम पंचायत का संकल्प: पंचायत विकास दिवस पर मंत्री ने दिया बड़ा संदेश, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दिया निर्देश

बक्सर, 28 जून (विक्रांत) जिले के डुमरांव प्रखंड अंतर्गत नुआंव पंचायत सरकार भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस-2026 का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सह बक्सर के प्रभारी मंत्री नन्द किशोर राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस बार पंचायत विकास दिवस की थीम “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” रखी गई, जिसके तहत महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत आधारशिला हैं।

राज्य सरकार का लक्ष्य पंचायतों को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और जनकल्याणकारी बनाना है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंच सके।उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करना, आम लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना तथा विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। मजबूत पंचायतें ही विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण की नींव हैं।

प्रभारी मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और पात्र लाभुकों को बिना किसी विलंब के योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से ही ग्रामीण विकास की गति तेज होगी और योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचेगा। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

पंचायत विकास, महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। समारोह के दौरान सरकार की विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top