• Home
  • मुख्य समाचार
  • माँ की गोद से रहस्यमय ढंग से गायब हुआ 8 माह का मासूम: आधी रात के बाद मचा कोहराम, अपहरण की आशंका, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन शुरू
Image

माँ की गोद से रहस्यमय ढंग से गायब हुआ 8 माह का मासूम: आधी रात के बाद मचा कोहराम, अपहरण की आशंका, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन शुरू

नालंदा, 28 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र स्थित कंचनपुर गांव में आठ माह के मासूम बच्चे के रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शनिवार की रात मां के बगल में सो रहा मासूम अचानक गायब हो गया। सुबह तक परिजनों और ग्रामीणों ने हरसंभव तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। छबिलापुर थानाध्यक्ष अनोज कुमार पाठक ने बताया कि कंचनपुर निवासी महेश मांझी के आठ माह के पुत्र जनस्वराज कुमार के गायब होने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

मासूम की मां लालतुन देवी ने बताया कि शनिवार रात वह अपने घर के बरामदे में बेटे को बगल में सुलाकर सोई थीं। रात करीब एक बजे जब उनकी नींद खुली तो बच्चा वहां नहीं था। यह कहते ही वह फूट-फूटकर रो पड़ीं। बच्चे की चाची मंती देवी ने बताया कि रात लगभग 12 बजे तक जनस्वराज अपनी मां के पास सुरक्षित सो रहा था, लेकिन एक घंटे बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब मिला। उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना में किसी स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता हो सकती है।घटना के बाद पूरी रात परिजनों और ग्रामीणों ने गांव तथा आसपास के इलाकों में बच्चे की तलाश की। रविवार सुबह भी रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना मिलते ही छबिलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और बिंदुवार अनुसंधान जारी है। जांच के दौरान श्वान दस्ता और फोरेंसिक टीम की भी मदद ली गई है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बच्चे के गायब होने की सच्चाई सामने आ सके।इस रहस्यमय घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिजन मासूम की सकुशल बरामदगी की आस लगाए बैठे हैं, जबकि पुलिस का दावा है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top