• Home
  • मुख्य समाचार
  • दुकान खोलने निकले मिठाई व्यवसायी की ट्रक की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Image

दुकान खोलने निकले मिठाई व्यवसायी की ट्रक की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

पटना, 27 जून (पटना डेस्क) छपरा–सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय मिठाई व्यवसायी की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है और दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान में जुट गई है। मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव निवासी स्वर्गीय कृष्णा साह के सबसे छोटे पुत्र विमल कुमार साह (30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विमल रोज की तरह शनिवार सुबह अपने घर से वीर कुंवर सिंह चौक स्थित मिठाई की दुकान खोलने के लिए निकले थे।

जानकारी के अनुसार, घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर सड़क पार करने के दौरान छपरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि विमल कुमार साह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और तत्काल इसकी सूचना दाउदपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को छपरा सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विमल कुमार साह मेहनती, मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनकी मिठाई की दुकान क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थी। उनकी असमय मौत से गांव सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर है। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना के जिम्मेदार चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top