• Home
  • मुख्य समाचार
  • मुहर्रम से पहले प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में हड़कंप
Image

मुहर्रम से पहले प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में हड़कंप

समस्तीपुर, 26 जून (मोहम्मद जमशेद) मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में रोसड़ा एसडीएम संदीप कुमार एवं डीएसपी संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सिंघिया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख चौक-चौराहों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च के क्रम में एसडीएम और डीएसपी ने अति संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया तथा मुहर्रम इंतजामिया समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। समिति से प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।

इस दौरान मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए। किसी भी अफवाह, उकसावे या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

Releated Posts

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top