• Home
  • मुख्य समाचार
  • राजगीर मॉब लिंचिंग कांड में गरमाई सियासत: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत
Image

राजगीर मॉब लिंचिंग कांड में गरमाई सियासत: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

नालंदा, 25 जून (अविनाश पांडेय) राजगीर में कथित चोरी के शक में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए पिंटू और श्रवण के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को जमुई के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती नालंदा पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और न्याय मिलने तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। परिजनों से मुलाकात के बाद सांसद अरुण भारती ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इस घटना पर पहले दिन से लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि चिराग पासवान के हस्तक्षेप के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज की, जिसके परिणामस्वरूप अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून से कोई भी व्यक्ति बच नहीं सकता और फरार आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।सांसद ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई मामलों में शुरुआती स्तर पर अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी संवेदनशील घटनाओं में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई बेहद जरूरी है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और आम लोगों का कानून पर विश्वास कायम रहे।अरुण भारती ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार को राशन समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं मृतक की बच्ची की शिक्षा और परिवार के भरण-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी पहल शुरू की गई है।

चिराग पासवान के गांव आने तथा घटनास्थल स्थित मंदिर को लेकर उठ रही मांगों पर सांसद ने कहा कि इस संबंध में जो भी निर्णय होगा, वह कानून और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत ही लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से जिला प्रशासन के समक्ष मांग रखी गई है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान फिलहाल मंत्रालय के कार्यों में व्यस्त हैं, लेकिन समय मिलते ही स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने आएंगे। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Releated Posts

मौत के मोड़ का होगा अंत: मुजफ्फरपुर के सदातपुर में बनेगा 50 करोड़ का अंडरपास, जाम और हादसों से मिलेगी बड़ी राहत

मुजफ्फरपुर, 15 जुलाई (संतोष गुप्ता) लंबे समय से भीषण जाम और लगातार हो रहे सड़क हादसों के लिए…

सड़क पर हेलमेट नहीं तो कार्रवाई तय: शराब माफिया और अवैध खनन पर डीएम का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को सख्त चेतावनी

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार को जिला…

मलमास मेले में शानदार ड्यूटी का मिला इनाम: थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार को एसपी ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को मिला प्रशस्ति-पत्र

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में आयोजित विश्वप्रसिद्ध राजकीय मलमास मेला-2026 के सफल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित…

30 जुलाई से पूरे बिहार में सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी: अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, सफाईकर्मियों ने सरकार पर साधा निशाना

बक्सर, 14 जुलाई (विक्रांत) बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू संबद्ध) एवं बिहार लोकल बॉडीज फेडरेशन के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top