• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार की हिन्दू युवती मुसलमान युवक के साथ होटल में मिलने से मचा बवाल: बजरंग दल का हंगामा, युवक को किया पुलिस के हवाले
Image

बिहार की हिन्दू युवती मुसलमान युवक के साथ होटल में मिलने से मचा बवाल: बजरंग दल का हंगामा, युवक को किया पुलिस के हवाले

पटना, 25 जून (पटना डेस्क) इंदौर शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित तीन इमली बस स्टैंड के समीप एक होटल में युवक और युवती के मिलने की सूचना पर उस समय हड़कंप मच गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। मामले को लेकर होटल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान इरफान खान के रूप में हुई है, जो राजस्थान के चूरू जिले का निवासी बताया जा रहा है। वहीं युवती बिहार की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान और बातचीत सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।

इसके बाद दोनों इंदौर में मिले और एक होटल में ठहरे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता होटल पहुंच गए और युवक-युवती से पूछताछ करने लगे। इस दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गई और माहौल गरमा गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक युवती को अपने साथ कोटा ले जाने की कोशिश कर रहा था।वहीं युवती ने पुलिस को दिए गए प्रारंभिक बयान में दावा किया कि उसे बहला-फुसलाकर इंदौर बुलाया गया था। युवती ने यह भी कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर उसकी सहायता की। हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच अभी जारी है और पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही मामले में उचित निर्णय लिया जाएगा।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top