• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर की बदहाल व्यवस्था पर भड़का माले, सीएम के सामने खोला भ्रष्टाचार और अपराध का काला चिट्ठा
Image

समस्तीपुर की बदहाल व्यवस्था पर भड़का माले, सीएम के सामने खोला भ्रष्टाचार और अपराध का काला चिट्ठा

समस्तीपुर, 24 जून (मोहम्मद जमशेद) मुख्यमंत्री के खानपुर आगमन को लेकर भाकपा माले ने समस्तीपुर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जनकल्याणकारी योजनाओं में अनियमितता तथा बंद पड़े उद्योगों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए एक विस्तृत मांग-पत्र सौंपा है। पार्टी ने दावा किया कि जिले की जनता अपराध, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता से त्रस्त है तथा सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने होंगे। मांग-पत्र में कहा गया है कि समस्तीपुर सहित पूरे बिहार में हत्या, लूट, डकैती, छिनतई, बलात्कार और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।

ताजपुर थाना के चर्चित संजीव सहनी हत्याकांड और महिला थाना फतेहपुर के नाबालिग दुष्कर्म कांड का उल्लेख करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है। भाकपा माले ने आवास योजना, मनरेगा, पंचायत और प्रखंड स्तर की विकास योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और अफसरशाही पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही समस्तीपुर जिले में रद्द किए गए करीब 60 हजार राशन कार्डों को पुनर्बहाल कर गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ देने की मांग की गई।

माले नेताओं ने मनरेगा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने, वर्ष में 200 दिनों का रोजगार देने तथा मजदूरी का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग रखी। इसके अलावा लंबे समय से बंद पड़े दूधपुरा हवाई अड्डा को चालू करने, समस्तीपुर चीनी मिल, ठाकुर पेपर मिल और अन्य बंद उद्योगों को पुनर्जीवित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।मुक्तापुर स्थित रामेश्वर जूट मिल के संरक्षण, किसानों को सस्ती दर पर खाद-बीज, सिंचाई और बिजली उपलब्ध कराने तथा फसलों के लिए लाभकारी समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। शिक्षा, स्वास्थ्य और जनवितरण प्रणाली को मजबूत करने के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि ताजपुर को पुनः विधानसभा और अनुमंडल का दर्जा देने की मांग भी दोहराई गई।पार्टी ने विभिन्न रेल एवं सड़क परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए कहा कि सरकार यदि इन मुद्दों पर गंभीर पहल नहीं करती है तो जनता के बीच व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top