• Home
  • Crime
  • भतीजे की शादी से पहले फिर टूटा परिवार का सपना: बंद घर में लाखों की चोरी, दूसरी बार निशाने पर आया वही मकान
Image

भतीजे की शादी से पहले फिर टूटा परिवार का सपना: बंद घर में लाखों की चोरी, दूसरी बार निशाने पर आया वही मकान

नालंदा, 16 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस सनसनीखेज चोरी की घटना में चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और जेवरात, नकदी, नए कपड़े समेत करीब 8 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, बेगमपुर निवासी उमेश सिंह चार दिन पहले अपने पूरे परिवार के साथ एक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। मंगलवार सुबह उनका बेटा और बहू जब घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखकर सन्न रह गए।

घर के अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरों के ताले टूटे मिले और अलमारियां खुली पड़ी थीं। चोरों ने व्यवस्थित तरीके से घर को खंगालते हुए गोदरेज में रखे जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित उमेश सिंह ने बताया कि आगामी 6 जुलाई को उनके भतीजे की शादी होने वाली है। शादी की तैयारियों के लिए हाल ही में 35 हजार रुपये के नए कपड़े खरीदे गए थे, जिन्हें भी चोर उठा ले गए। चोरी की इस घटना से शादी की तैयारियों पर भी संकट खड़ा हो गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब इस परिवार को चोरों ने निशाना बनाया हो।

उमेश सिंह के अनुसार, ठीक एक वर्ष पहले उनकी बेटी की शादी से चार दिन पूर्व भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस समय जेवरात चोरी हो जाने के कारण शादी की तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। पीड़ित ने आशंका जताई है कि पिछले चोरी कांड में गिरफ्तार हुए गांव के दो युवक, जो हाल ही में जेल से छूटकर आए हैं, इस घटना में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में उन्होंने थाना में लिखित आवेदन दिया है। सूचना मिलते ही नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की सहायता ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Releated Posts

तीन दिन तक ससुराल में बंधक बना दामाद: लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो ने खोली हैवानियत की पोल

पटना, 17 जून (पटना डेस्क) भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के चंद नगर से रिश्तों को शर्मसार…

MBBS डॉक्टर के नाम पर कट रही थी पर्ची: इलाज कर रहे थे आयुष चिकित्सक, मोहनिया अस्पताल की व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

पटना, 17 जून (पटना डेस्क) कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को कटघरे में खड़ा…

रहस्यमयी मौत से गांव में सनसनी: घर में हीं मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष फरार

नालंदा, 16 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया बीघा गांव में मंगलवार को…

जीरो माइल से दबोचा गया नालंदा का टॉप-10 अपराधी, देसी कट्टा और मोबाइल के साथ बंडा गिरफ्तार

नालंदा, 16 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top