• Home
  • Crime
  • जीरो माइल से दबोचा गया नालंदा का टॉप-10 अपराधी, देसी कट्टा और मोबाइल के साथ बंडा गिरफ्तार
Image

जीरो माइल से दबोचा गया नालंदा का टॉप-10 अपराधी, देसी कट्टा और मोबाइल के साथ बंडा गिरफ्तार

नालंदा, 16 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल कुख्यात अपराधी अवध बिहारी उर्फ बंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस गिरफ्तारी को अपराध नियंत्रण अभियान की बड़ी सफलता बताया है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि 15 जून की शाम करीब 4:30 बजे नूरसराय थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रहलादनगर निवासी और लंबे समय से फरार चल रहा अपराधी अवध बिहारी उर्फ बंडा पटना के जीरो माइल स्थित पुल के नीचे देखा गया है। सूचना मिलते ही इसकी पुष्टि कर एसटीएफ के सहयोग से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जीरो माइल पुल के नीचे स्थित एक गुमटी के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान उसकी तलाशी ली गई, जिसमें एक लोहे का देसी कट्टा तथा दो स्मार्टफोन बरामद हुए। बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है, जबकि मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।गिरफ्तार अपराधी की पहचान प्रहलादनगर निवासी तनिक गोप के पुत्र अवध बिहारी उर्फ बंडा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी वसूली, आर्म्स एक्ट, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।

वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। छापेमारी टीम में नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धीरज कुमार पुरी, थाना के सशस्त्र बल और एसटीएफ के जवान शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस गिरफ्तारी से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top