• Home
  • मुख्य समाचार
  • एचआईवी पर बड़ा अभियान शुरू: 77 दिनों में लगेंगे 154 विशेष जांच शिविर, नए संक्रमितों की होगी तलाश
Image

एचआईवी पर बड़ा अभियान शुरू: 77 दिनों में लगेंगे 154 विशेष जांच शिविर, नए संक्रमितों की होगी तलाश

समस्तीपुर, 12 जून (मोहम्मद जमशेद) जिले में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम और नए संक्रमित व्यक्तियों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़े स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 77 दिनों के दौरान जिलेभर में 154 विशेष एचआईवी जांच शिविर लगाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि 1 जुलाई से विशेष जांच अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

अभियान का मुख्य उद्देश्य नए एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें समय पर चिकित्सीय परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है। सिविल सर्जन ने बताया कि बीते वर्षों में जिले के कई लोग रोजगार एवं अन्य कारणों से राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों में गए थे। उनके वापस लौटने के बाद स्वास्थ्य जांच जरूरी हो गई है, ताकि संभावित संक्रमण की समय रहते पहचान कर प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सके।जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रस्तावित शिविरों की तिथियां शीघ्र तय कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है।

साथ ही अनुभवी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की विशेष टीम गठित कर शिविरों का संचालन प्रभावी ढंग से करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण की समय पर पहचान और उपचार से न केवल संक्रमित व्यक्ति का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है, बल्कि समाज में संक्रमण के प्रसार को रोकने में भी महत्वपूर्ण मदद मिलती है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला एड्स नियंत्रण इकाई के अधिकारी मौजूद थे।

Releated Posts

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top