• Home
  • Crime
  • एक ही रात पांच घरों में मचा था आतंक: पुलिस ने दबोचे चोर गिरोह के तीन सदस्य, नकदी बरामद, एक फरार
Image

एक ही रात पांच घरों में मचा था आतंक: पुलिस ने दबोचे चोर गिरोह के तीन सदस्य, नकदी बरामद, एक फरार

नालंदा, 12 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा थाना क्षेत्र के सुरजपुर गांव में एक ही रात पांच घरों में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्रवाई में चोरी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से 15,600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 5 और 6 जून 2026 की मध्यरात्रि में सुरजपुर गांव के पांच घरों को निशाना बनाकर चोरों ने नगदी, जेवरात, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली थी।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मामले को लेकर नालंदा थाना में कांड संख्या-131/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी जांच, गुप्त सूचनाओं और अन्य साक्ष्यों के आधार पर टीम ने चोरी की गुत्थी सुलझा ली।जांच में खुलासा हुआ कि सुरजपुर निवासी रित्विक प्रखर उर्फ अप्पा ने चोरी के लिए गांव के घरों की रेकी कर उन्हें चिन्हित किया था। इसके बाद उसने राजगीर से अपने सहयोगी अभिषेक कुमार और श्याम उपाध्याय को बुलाया।

दोनों ने रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बेगमपुर निवासी सकलदीप कुमार ने मोटरसाइकिल से आरोपितों को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने में मदद की। गिरफ्तार आरोपितों में अभिषेक कुमार, सकलदीप कुमार और रित्विक प्रखर उर्फ अप्पा शामिल हैं। पूछताछ में आरोपितों ने सुरजपुर, सारिलचक तथा राजगीर क्षेत्र की कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। फरार आरोपी श्याम उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top