• Home
  • Crime
  • सेवानिवृत्त दरोगा पर जानलेवा हमला, पिस्तौल की नोक पर मांगी रंगदारी, पैर तोड़ 15 हजार रुपये लूटे
Image

सेवानिवृत्त दरोगा पर जानलेवा हमला, पिस्तौल की नोक पर मांगी रंगदारी, पैर तोड़ 15 हजार रुपये लूटे

नालंदा, 10 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सेवानिवृत्त दरोगा पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपितों पर पिस्तौल की नोक पर रंगदारी मांगने, मारपीट करने और नकदी छीनकर फरार हो जाने का भी आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा गांव निवासी 67 वर्षीय रामचंद्र प्रसाद, जो पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त दरोगा हैं, ने गांव के ही पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह हिलसा से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान अकैड़ गांव के समीप पहले से घात लगाए बैठे पांच लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि दो लोगों ने उन पर पिस्तौल तान दी और रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर अन्य आरोपितों ने लाठी और लोहे की रॉड से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रामचंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं पैर में इतनी गंभीर चोट लगी कि पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना के दौरान पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। लोगों को आता देख सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। रामचंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि भागते समय हमलावर उनकी जेब में रखे 15 हजार रुपये भी छीनकर ले गए।

पीड़ित का कहना है कि आरोपित पूर्व में उनसे 15 लाख रुपये की रंगदारी मांग चुके हैं। साथ ही एक पुराने मामले को वापस नहीं लेने पर लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।इधर, चंडी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top